झारखंड

Ramgarh: स्याल गोलीकांड में दो गिरफ्तार, कट्टा बरामद

Tara Tandi
7 July 2024 7:47 PM IST
Ramgarh: स्याल गोलीकांड में दो गिरफ्तार, कट्टा बरामद
x
Ramgarh रामगढ : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सयाल पोड़ा गेट पर ओमप्रकाश साव को गोली मारकर जख्मी करने के आरोपी शिवराज उर्फ शिवा और विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की है. घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीती 5 जुलाई को स्याल पोड़ा गेट के पास रात्रि लगभग 9 बजे ओमप्रकाश साव को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. उसका इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद इस संबंध में पतरातू थाने में मामला दर्ज करते हुए पतरातू अवर निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.
पुलिस को सूचना मिली की कांड का आरोपी अपने साथी के साथ उरीमारी से स्याल चेकपोस्ट की ओर एक मोटरसाइकिल पर आने वाला है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने अभियान चलाकर उरिमारी स्याल चेक पोस्ट पर शिवराज और विक्रम को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इसी पिस्टल से पुरानी रंजिश में ओमप्रकाश साव को गोली मारी थी. वहीं अवैध पिस्टल रखने के आरोप में दोनों पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध पतरातू थाना में कांड संख्या 183/ 2024 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल योगेंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, दरोगा अविनाश कुमार, निर्भय कुमार गुप्ता, कुणाल कुमार सहित सदलबल शामिल थे
Next Story