झारखंड

Ramgarh: चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, आवागमन बाधित

Tara Tandi
17 Oct 2024 11:00 AM IST
Ramgarh: चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, आवागमन बाधित
x
Ramgarh रामगढ : रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क हादसा हो गया. यहां गुरुवार की सुबह रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा एक पाइप लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और पलट गया. घटना के बाद सड़क की एक लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. दुर्घटना में ट्रेलर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें लोड पाइप सड़क पर चारों ओर बिखर गया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा और क्रेन को मंगवाया गया है. फिलहाल सड़क से वाहन को हटाने का काम जारी है. बता दें कि रामगढ़ की चुटूपालू घाटी ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है. घाटी में आये दिन सड़क दुर्घटना में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.
Next Story