झारखंड

Ramgarh: पुलिस ने अवैध शराब किया जब्त

Tara Tandi
21 Oct 2024 7:58 PM IST
Ramgarh:  पुलिस ने अवैध शराब किया जब्त
x
Ramgarh रामगढ : विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी दौरान एसपी अजय कुमार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के गोला थाना क्षेत्र के घाघरा टोला और बरलांगा थाना क्षेत्र के डाकगढ़ा से कुल 16 पेटी अवैध शराब बरामद किया. सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें ओम पोद्दार और शिव बेदिया शामिल है. विधानसभा चुनाव को लेकर एक्साइज और पुलिस विभाग एक्शन मोड़ में है. शराब की अवैध रूप से बिक्री रोकने काे लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है
Next Story