झारखंड
Ramgarh: चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने लोगों को लौटाया
Tara Tandi
3 May 2025 1:16 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को 15 लोगों के खोये और चोरी हुए मोबाइल फोन पुलिस ने लौटाए. इसको लेकर एसपी कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया था. एसपी अध्यक्षता में ऑपरेशन आशा के तहत खोये, गुम मोबाइल को बरामद कर पुलिस द्वारा वास्तविक धारकों को सौंपा गया.
एसपी ने बताया कि रामगढ़ जिला के जनता के द्वारा अपने मोबाइल गुम होने के संबंध में लगातार उपस्थित होकर मोबाइल बरामद करने के लिए अनुरोध किया जा रहा था. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी को इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
उपयोग में पाये गये मोबाइल का टावर लोकेशन निकाले जाने पर सभी मोबाइल अलग-अलग क्षेत्र में और कुछ मोबाइल रामगढ़ जिला के बाहर भी पाया गया. गठित टीम के द्वारा रामगढ़ जिले में और रामगढ़ जिला के बाहर रांची, हजारीबाग, बोकारो जाकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापामारी किया गया. जिसमें वर्ष 2023 के 07, 2024 के 06, 2025 के 08 कुल 21 मोबाइल को बरामद किया गया है.
TagsRamgarh चोरीगुम मोबाइल फोनपुलिस लोगों लौटायाRamgarh theftlost mobile phonepolice returned it to the peopleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





