झारखंड
Ramgarh: पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के लिए लोगों को किया जागरूक
Tara Tandi
14 Dec 2024 5:00 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : सिविल कोर्ट रामगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जज आलोक कुमार दुबे, जज संजय कुमार और एसपी अजय कुमार शामिल हुए. राष्ट्रीय लोक अदालत में आये आवेदकों को लोक अदालत के संबंध में जानकारी दिया गया और उनकी लंबित मामलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निष्पादन किया गया.
इस दौरान रामगढ़ पुलिस के द्वारा स्टाॅल लगाकर महिला अत्याचार, उत्पीड़न, साईबर क्राईम, सड़क सुरक्षा, बाल यौन शोषण, पीड़ित को मिलने वाले मुआवजे के संबंध में 18 दिसंबर को सिद्धू कान्हू मैदान, रामगढ़ में आयोजित होने वाले ‘‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही रामगढ़ जिला के सभी थाना/ओपी प्रभारी के द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले ‘‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम‘‘ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
TagsRamgarh पुलिस जन शिकायतसमाधान कार्यक्रमलोगों जागरूकRamgarh Police public complaintsolution programpeople awareजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





