झारखंड

Ramgarh: पुलिस ने 1350 किलोग्राम जावा महुआ किया नष्ट

Tara Tandi
4 Nov 2024 8:07 PM IST
Ramgarh: पुलिस ने 1350 किलोग्राम जावा महुआ किया नष्ट
x
Ramgarh रामगढ : विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर एसपी अजय कुमार के आदेश पर सभी थाना ओपी में अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान संचालित किया गया. सघन अभियान के दौरान रामगढ़ थाना अन्तर्गत भेलवागढ़ा, मांडू (कुज्जू) ओपी अन्तर्गत सेवटा बस्ती एवं मांडू (वेबो) ओपी अन्तर्गत चैनपुर चटनियां टोला में संचालित अवैध जावा महुआ करीब 1,350 किग्रा बरामद हुआ. जो संग्रहण के दौरान विनष्ट हो गया. जिसका अनुमानित मूल्य करीब 94,500/-रुपया है. अवैध रूप से देसी शराब निर्माण में संचालित विभिन्न भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस संदर्भ में रामगढ़ थाना एवं मांडू (कुज्जू) मांडू (वेबो) ओपी में सन्हा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा नशे के अवैध करोबारियों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
Next Story