झारखंड

Ramgarh: पुलिस ने फरार तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Tara Tandi
13 Jun 2025 1:02 PM IST
Ramgarh: पुलिस ने फरार तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
x
Ramgarh रामगढ : रजरप्पा थाना पुलिस छापामारी अभियान चलाकर एक साल से फरार चल रहे एक ही घर के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. रजरप्पा थाना के एसआई रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस ने दुलमी प्रखंड के सोसो निवासी बंधु ठाकुर, आनंद ठाकुर व आदित्य ठाकुर को बुधवार देर शाम उनके घर से गिरफ्तार किया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया गया. रंजीत कुमार महतो ने बताया कि थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. तीनों वारंटियों को उनके घर से पकड़ा गया. वे पिछले एक साल से फरार चल रहा थे.
Next Story