झारखंड
Ramgarh: तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौके पर मौत
Tara Tandi
28 July 2025 4:49 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कुजू ओपी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. होमगार्ड जवान को टक्कर मारने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा. घटना के बाद मिनी ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
शौच जाने के लिए सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने कुचला
जानकारी के अनुसार, कुजू पुलिस की गश्ती टीम नया मोड़ फोरलेन मुख्य चौराहे के पास मौजूद थी. होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार टाटा 709 ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने सुरेंद्र मेहता को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
TagsRamgarh तेज रफ्तार ट्रकहोमगार्ड जवान कुचलामौके मौतRamgarh: High speed truckHome Guard jawan crusheddied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





