झारखंड
Ramgarh: रांची रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान
Tara Tandi
22 Feb 2025 6:21 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : उपायुक्त चंदन कुमार ने जिले को जाम मुक्त बनाने व रामगढ़ शहरी क्षेत्र एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. इसी क्रम में जिला प्रशासन रामगढ़, नगर परिषद एवं छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से रामगढ़ शहर अंतर्गत रांची रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया.
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार, अंचल अधिकारी रामगढ़ सुदीप एक्वा, नगर प्रबंधक नगर परिषद रामगढ़ सहित अन्य अभियान में शामिल थे. अभियान के तहत रांची रोड क्षेत्र अंतर्गत लगभग 25 से 30 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया. वहीं नगर परिषद की टीम द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर लगभग ₹10000 का चालान किया.
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जो कि निरंतर चलाया जाएगा. वहीं उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इन कार्यों में जिला प्रशासन, नगर परिषद व छावनी परिषद का सहयोग करें एवं जहां कहीं भी अतिक्रमण है वे स्वयं रूप से उसे हटाने का कार्य करें.
TagsRamgarh रांची रोड क्षेत्रअतिक्रमण विरुद्ध चला अभियानRamgarh Ranchi Road areacampaign against encroachmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





