झारखंड
Ramgarh: 500 साल पुराने राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी, शिकायत दर्ज
Tara Tandi
21 March 2025 7:59 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : रजरप्पा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हो गयी हैं. लगातार चोरी की घटना से लोग सहमे हैं. चोरों का सॉफ्ट टारगेट मन्दिर में रखे दान पेटी एवं कीमती मूर्ति बन गयी है. ताजा मामला चितरपुर प्रखण्ड के मारंगमरचा पंचायत स्थित सोंढ गांव का है. जहां बने वर्षों पुराना ठाकुर बाड़ी मंदिर में गुरुवार रात्रि असामजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित लाखों रुपए की मूर्ति की चोरी कर ली गयी है. जिससे ग्रामीणों में रोष है.
ग्रामीणों ने थाना में आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है. आवेदन में बताया की अष्टधातु से बने लगभग 500 वर्ष पुराना राधा कृष्ण का मूर्ति जो लाखों की कीमत की थी, जिसे असामजिक तत्वों द्वारा चोरी कर लिया गया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है.
कुछ दिन पूर्व काली मंदिर में हुई थी चोरी
रजरप्पा स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में बीते 8 मार्च की मध्य रात्रि को मंदिर प्रक्षेत्र के छह मंदिरों के दानपेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बंद दानपेटी में रखे हजारों रुपये की चोरी कर ली थी. इस बाबत मंदिर स्थित कुमुद प्रीता साधना आश्रम के मैनेजर अजय कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था. आवेदन के अनुसार मैनेजर अजय कुमार का कहना है की मंदिर प्रक्षेत्र के छह मंदिरों के दानपेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सारे रुपये ले उड़े थे.
TagsRamgarh 500 साल पुरानेराधा कृष्णमूर्ति चोरीशिकायत दर्जRamgarh 500 year old Radha Krishna idol stolencomplaint lodgedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





