
Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चल रहे मतदान के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जेएमएम विधायकों को रिसॉर्ट में रखने का प्रस्ताव सामने आया था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों पर भरोसा जताते हुए इसे खारिज कर दिया।
महुआ मांझी ने विधानसभा परिसर में कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और दोनों सीटों पर जीत संख्या बल के आधार पर तय मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी विधायक संपर्क में हैं और किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को एक स्थान पर ठहराने का फैसला किया है, जो उनकी आंतरिक रणनीति का हिस्सा है। वहीं जेएमएम ने अपने विधायकों पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें स्वतंत्र रूप से रहने दिया।
महुआ मांझी ने बीजेपी के दावों पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां मतदान से पहले पूरी कर ली गई थीं और विधायकों के साथ लगातार बैठकें भी हुई हैं।





