![आशीर्वाद टावर हादसे पर राजेश ठाकुर ने जताया दुख आशीर्वाद टावर हादसे पर राजेश ठाकुर ने जताया दुख](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/01/2499265-1.webp)
x
धनबाद : धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम आग लग गई। इस अगलगी में 14 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से 14 लोगों की मृत्यु की ह्रदय विदारक ख़बर से मन दुखी है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।' इसके साथ ही उन्होंने धनबाद के प्रभारी मंत्री स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को धनबाद में पीड़ितों से मुलाकात कर हालात की जानकारी लेने और घायलों को प्रशासनिक स्तर से हर संभव सहायता सुनिश्चित हो सके। यह देखने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर से शाम तक सीधे धनबाद पहुंचेंगे। वहीं इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।
पीएम ने की PMNRF से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद अग्निकांड पर शोक जताया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि इस हादसे में घायलों को 50000 सहायता राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 'धनबाद में आग लगने के बाद लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख पहुंचा। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।'
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story