झारखंड
Jharkhand में 21 अप्रैल तक वज्रपात के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी
Tara Tandi
16 April 2025 6:28 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में 21 अप्रैल तक आंधी-तूफान, गरज व वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. 17 अप्रैल को भी राज्य के 18 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. बारिश के दौरान गरज और वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
अगले दो से तीन घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटों में राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. साहिबगंज जिले में भी हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.
ये जिले होंगे प्रभावित
पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा को छोड़कर शेष सभी भागों में अगले दो से तीन घंटों में बारिश के आसार हैं. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों में झारखंड में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-तूफान और बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश खूंटी में 42 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान धनबाद में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
TagsJharkhand 21 अप्रैलवज्रपात बारिशयेलो अलर्ट जारीJharkhand 21 Aprilthunder and rainyellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





