
x
Ranchi रांची : रांची समेत झारखंड के कई जिलों में 20 मार्च से मौसम में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज 22 मार्च को दिन भर मौसम साफ रहने के बाद अचानक शाम चार बजे बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई. खबर लिखे जाने तक बारिश हो रही थी.
गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 23 मार्च तक झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. आईएमडी ने आज शनिवार को भी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा समेत अन्य जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जतायी थी. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.
बता दें कि राजधानी समेत झारखंड के कई 20 मार्च से लगातार रूक-रूककर बारिश हो रही है. कई जगहों पर तो ओलावृष्टि भी हुई है. 21 मार्च को तो सुबह 10 बजे रांची में अंधेरा छा गया था. वहीं हवाओं और गर्जन के साथ तेज बारिश भी हुई थी. हालांकि थोड़े देर के लिए बारिश रूकी थी. लेकिन दोपहर में थोड़ी देर बारिश रूकने के बाद फिर बारिश शुरू हो गयी थी. वहीं रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी समेत राज्य के अन्य जिलों में रात में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.
TagsRanchi तेज हवाबारिश शुरूओले गिरेRanchi: Strong windrain startedhail fellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





