झारखंड
Jharkhand के कई जिलों में 26 सितंबर तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट
Tara Tandi
23 Sept 2025 7:17 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड के कई जिलों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज से 26 सितंबर तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा. आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और रांची समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आईएमडी ने लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
कोल्हान में कल से जारी बारिश
बता दें कि राजधानी रांची में सोमवार दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हुई. वहीं कोल्हान प्रमंडल के जिलों में भी सोमवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है. सरायकेला में दो घंटे तक तेज बारिश हुई है. वहीं आज मंगलवार को भी सुबह से बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है
झारखंड का तापमान गिरा
पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि अगले 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
प्रमुख शहरों का तापमान
- रांची : अधिकतम 26° C, न्यूनतम 23° C
- जमशेदपुर : अधिकतम 30° C, न्यूनतम 26° C
- धनबाद : अधिकतम 30° C, न्यूनतम 25° C
- डाल्टनगंज : अधिकतम 33° C, न्यूनतम 25° C
- देवघर : अधिकतम 31° C, न्यूनतम 26° C
- मेदिनीनगर : अधिकतम 33° C, न्यूनतम 25° C
- मैक्लूसकीगंज : अधिकतम 27° C, न्यूनतम 23° C
TagsJharkhand कई जिलों26 सितंबरबारिश-वज्रपात अलर्टRain and thunderstorm alert for several districts of JharkhandSeptember 26जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





