झारखंड

टेरर फंडिंग को लेकर कोयलांचल में छापेमारी, कागजात समेत अन्य दस्तावेज जब्त

jantaserishta.com
20 May 2022 9:32 PM IST
टेरर फंडिंग को लेकर कोयलांचल में छापेमारी, कागजात समेत अन्य दस्तावेज जब्त
x
पढ़े पूरी खबर

एनआईए की 30 सदस्यीय टीम ने चतरा के पिपरवार कोयलांचल से सटे बिलारी गांव में बबलू मुंडा, जानकी महतो, बेंती जराटोंगरी गांव में नागेश्वर गंझू, बरमसी गांव में रोहण गंझू, पाहनटोंगरी गांव में महेंद्र गंझू समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी एनआईए की टीम ने अलग-अलग ग्रुप बना कर एक साथ की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों गिरफ्तार हुए टीपीसी के सब जोनल कमांडर भीखन गंझू ने पुलिस और एनआईए को दिए बयान के बाद टेरर फंडिंग को लेकर छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी में एनआईए के 30 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। एनआईए की टीम छापेमारी के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
टीम ने छापेमारी के दौरान जमीन के कागजात समेत अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है। इसकी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन भी पिपरवार पहुंच गए हैं। उनके द्बारा भी इस मामले को लेकर सभी बिन्दुओं पर नजर रखी जा रही है।
छापामारी स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
एनआईए की टीम की छापेमारी के दौरान सभी लोगों के घरों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम मीडिया से बचती नजर आई। छापेमारी का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को फोटो और वीडियो खींचने से रोक दिया गया।
छापेमारी से पिपरवार कोयलांचल में हड़कंप
एनआईए की छापेमारी से पूरे पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। छापेमारी के दौरान चारों तरफ पुलिस को देखते हुए गांव के लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। गांव के लोगों से पूछने पर कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं बता रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story