झारखंड

तुपुदाना में 80 क्विंटल सरकारी अनाज बरामद, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
19 July 2023 12:01 AM IST
तुपुदाना में 80 क्विंटल सरकारी अनाज बरामद, जानें पूरा मामला
x
रांची : रांची के तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से कालाबाजारी के लिए रखा 80 क्विंटवल सरकारी अनाज जब्त किया गया है. मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने टीम का नेतृत्व करते हुए इस छापेमारी को अंजाम दिया. गोदाम में छापामारी करने के दौरान प्रदीप कुमार साहू नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कारवाई
जानकारी के मुताबिक तुपुदाना में सरकारी अनाज के कालाबाजारी होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद डीएसओ के नेतृत्व में गोदाम में छापेमारी की गई थी. जिसमें प्रदीप कुमार साहू को हिरासत में लिया गया था. आरोप के मुताबिक आर्मी का रिटायर्ड जवान इसतरह की कालाबाजारी कर रहा था.
Next Story