झारखंड

चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर किया झगड़ा, मामला दर्ज

Admin2
22 May 2022 12:18 PM GMT
चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर किया झगड़ा, मामला दर्ज
x
साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : देवघर : जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के गरभुआडीह गांव में आपसी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच शनिवार को हुई मारपीट की घटना का काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से एक-एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक पक्ष की ओर से मनेजर दास ने मामला दर्ज कराया है।

उसका आरोप है कि संजय मंडल, भुटका मंडल, जुगल मंडल, अमेरिका मंडल, सुरेन्द्र मंडल, बीडीओ मंडल ने चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर झगड़ा किया। उन लोगों ने इस बात को लेकर गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बटेश्वर मंडल ने मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसके घर में पूजा थी। पूजा के बाद वह घर के सामने खड़ा था। इस दौरान मनेजर दास की पत्नी ने आकर गाली गलौज किया। इसका विरोध करने पर मनेजर दास व अन्य लोगों ने आकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष से मनेजर दास व दूसरे पक्ष से बटेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया है।

सोर्स- jharkhandmedia


Next Story