झारखंड

बीएड टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव बने प्रो एतवा

Admin Delhi 1
1 Feb 2023 12:36 PM IST
बीएड टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव बने प्रो एतवा
x

धनबाद न्यूज़: झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय-विश्वविद्यालय बीएड शिक्षक संघ (जेसीसीयू बीएड टीचर्स एसोसिएशन) की प्रदेश स्तरीय बैठक रांची में आयोजित की गई. इसमें संघ के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया. आरएसपी कॉलेज झरिया के बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक एतवा टूटी को महासचिव चुना गया.

बैठक में झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों बीएड विभाग के सैकड़ों प्राध्यापकों ने भाग लिया, जिसमें चतरा कॉलेज, चतरा के डॉ नंदकिशोर सुलभ को अध्यक्ष एवं प्रो कृष्णकांत रवि को कोषाध्यक्ष चुना गया. प्रो. टूटी ने कहा कि राज्य स्तर पर बीएड के प्राध्यापकों की समस्याओं एवं चिंताओं को लेकर मुझे बहुत बड़ा दायित्व मिला है. शिक्षकों के समस्याओं का समाधान के लिए उचित प्रयास किया जाएगा. प्रो. टूटी के महासचिव बनने पर साथी शिक्षकों डॉ उपेंद्र कुमार, प्रो. रितेश रंजन, डॉ श्याम किशोर प्रसाद, डॉ अशोक चौबे आदि ने बधाई दी है.

Next Story