
x
Jharkhand झारखंड: तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार की शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोकभवन की ओर जा रहे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के काफिले में किशोरगंज चौक के पास एक स्कूटी सवार के प्रवेश कर जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके पर तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार को काफिले से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक के पूरे रूट को पूरी तरह सील किया गया था। इसके बावजूद जब राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला किशोरगंज चौक से गुजर रहा था, उसी दौरान एक स्कूटी सवार काफिले के बीच घुस गया। स्कूटी सवार राष्ट्रपति के वाहन से करीब पांच से छह गाड़ियां पीछे अचानक काफिले में दाखिल हो गया था।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति मुर्मू के वाहन समेत कई गाड़ियों के गुजरने के बाद अचानक एक स्कूटी सवार काफिले के बीच आ जाता है। किशोरगंज चौक से पहले ही एक सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक लिया और सड़क के किनारे ले जाकर काफिले से अलग कर दिया। इसके बाद राष्ट्रपति के कारकेड की अन्य गाड़ियां सुरक्षित रूप से आगे बढ़ गईं।
हालांकि, इस घटना के कारण राष्ट्रपति का काफिला कहीं नहीं रुका और न ही उनके कार्यक्रम में कोई बाधा आई, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए इसे गंभीर चूक माना जा रहा है। फिलहाल, रांची पुलिस के किसी वरीय अधिकारी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पुलिस ने स्कूटी सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस तरह सुरक्षा घेरा तोड़कर काफिले के भीतर पहुंचा।
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूझारखंड दौरारांची सुरक्षाकाफिलाकिशोरगंज चौकसुरक्षा चूकस्कूटी सवाररांची पुलिसलोकभवनएयरपोर्ट सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





