झारखंड

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री सुप्रीमो हेमंत सोरेन को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए मांगा समर्थन

Ritisha Jaiswal
25 Jun 2022 3:46 PM GMT
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री सुप्रीमो हेमंत सोरेन को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए मांगा समर्थन
x
राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि मुर्मू ने व्यक्तिगत रूप से सोरेन को फोन किया और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को भी कॉल की थी। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। झामुमो, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन का एक घटक है और इसके साथ गठबंधन में झारखंड में सत्ता में है।
मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी को सौंपा था। इस दौरान उनके साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।
उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, जयराम ठाकुर, पुष्कर सिंह धामी और कुछ एनडीए समर्थक दलों जैसे वाईएसआरसीपी, बीजद और अन्नाद्रमुख समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।


Next Story