
जमशेदपुर न्यूज़: नीलांबर-पीतांबरपुर में विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कार्यक्रम कर 1500 किसानों को धोती, अंगवस्त्रत्त् आदि देकर सम्मानित किया. चयनित किसान अपने-अपने पंचायत में जैविक खेती और मोटे अनाज उपजाने के प्रयास को प्रोत्साहित कर रहे हैं.
नीलांबर-पीतांबरपुर कस्बे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि भारत को विश्व शक्ति बनाना के लिए किसान को समृद्ध बनाने का लक्ष्य हासिल करना होगा. प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दुगना करने के लिए कई तरह की सुविधाएं दे रहे हैं. जैविक खेती एवं मोटे अनाज उपजाने की पहल को प्रोत्साहन की जरूरत है. किसानों को 24 घंटे बिजली मुफ्त मिलना चाहिए. परंतु झारखंड की हेमंत सरकार ऐसा नहीं कर रही है. विधायक ने कहा कि यह काम 2024 में होगा. जब केंद्र और राज्य दोनों जगह पर बीजेपी की डबल इंजन का सरकार फिर बनेगी.
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का आत्मा सम्मान बढ़ाया है. किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए भाजपा अभियान चलाने का निर्णय लिया है. झारखंड में 2700 गांव का चयन किया गया है जहां जैविक खेती और मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा. भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता व अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता लाल सूरज, किसान मोर्चा क प्रदेश मंत्री राजेश कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी वैभव सिंह, उपप्रमुख कुसुमलता देवी, संजय चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश कुमार मेहता, बच्चन ठाकुर, पप्पू मिश्रा, देवराज शाह, प्रसिद्ध सिंह, अरुण सिंह, शंकर शुक्ला, अजय तिवारी, सुधीर तिवारी, बागेश्वर राम, निर्मल मेहता, दिलीप मेहता आदि मौजूद थे.





