झारखंड

देवघर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

Rani Sahu
24 May 2023 7:17 AM GMT
देवघर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत
x
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत किया है
देवघर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू देवघर पहुंच गई हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत किया है। अब से सवा दो घंटे तक वह देवघर में ही रहेंगी। वहां वह बाबा मंदिर में पूजा करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन पर देवघर एयरपोर्ट पर कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भंजत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने भी उनका स्वागत किया।
Next Story