झारखंड

हजारों वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन कार्यालय में कार्रवाई की तैयारी, बिना रोड टैक्स दिए चल रहे वाहनों को परिवहन विभाग ने भेजा नोटिस

jantaserishta.com
16 April 2022 6:08 AM IST
हजारों वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन कार्यालय में कार्रवाई की तैयारी, बिना रोड टैक्स दिए चल रहे वाहनों को परिवहन विभाग ने भेजा नोटिस
x
पढ़े पूरी खबर

रांची में बिना रोड टैक्स दिए वर्षों से चल रहे हजारों वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन कार्यालय कार्रवाई की तैयारी में है। खासकर व्यावसायिक वाहनों पर करोड़ों का बकाया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्त होने के बाद भी वाहनों का टैक्स जमा नहीं हुआ है। वैसे सभी कॉमर्शियल वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। इसके तहत 500 मैक्सी कैब (इनोवा, स्कॉर्पियो, बोलेरो व सूमो आदि) को नोटिस जारी किया है।

बकाया रोड टैक्स वालों में डीजी एंड आईजी ऑफ पुलिस, स्कूल, संस्था और ट्रस्ट के नाम से भी रजिस्टर्ड वाहन हैं। डीटीओ प्रवीण प्रकाश ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वैसे वाहन मालिक जिनके वाहन का टैक्स जमा नहीं हुआ है, वे रोड टैक्स के अलावा यदि अतिरिक्त कर बकाया हो तो सात दिन में विभाग की वेबसाइट https:// vahan. parivahan. gov. in/ vahanservice के जरिये भुगतान करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
जानकारी के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय से डिफॉल्टर वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए तीन प्रकार से नोटिस जाएगा। पहले चरण में परिवहन विज्ञापन निकालकर वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने कहा जाएगा। इसके बाद डिमांड नोटिस रजिस्टर्ड पोस्ट से जाएगा। फिर भी टैक्स जमा नहीं हुआ तो उन पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होगी। नोटिस में कहा है कि मोटरवाहन अधिनियम 1988 व झारखंड मोटर वाहन करारोपण अधिनियम 2001 की धाराओं में कार्रवाई कर वाहनों को जब्त कर नीलाम पत्र वाद दायर होगा। जिन्होंने रोड टैक्स दे दिया है, फिर भी सूची में नाम है तो उन्हें सभी दस्तावेजों के साथ डीटीओ कार्यालय में संपर्क करना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story