झारखंड
Simdega-Kolebira मुख्य पथ पर गड्ढे बने जानलेवा, दो ट्रक भिड़े
Tara Tandi
10 Sept 2025 7:02 PM IST

x
Simdegaसिमडेगा : सिमडेगा- कोलेबिरा मुख्य पथ पर बारिश के कारण जगह-जगह कई फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं. इन गड्ढों में गिरकर वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. इन जानलेवा गड्ढों के चलते आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थिति ऐसी है कि जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है.
इस पथ पर सारईपानी के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बुधवार को दो ट्रक आपस में टकरा गए. हादसे में ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा. हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पथ पर गड्ढों की वजह से इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं. सड़क की मरम्मत और रखरखाव की मांग लगातार उठ रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
TagsSimdega-Kolebira मुख्य पथगड्ढे बने जानलेवादो ट्रक भिड़ेSimdega-Kolebira main roadpotholes became fataltwo trucks collidedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





