
x
रांची, झारखंड में इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए पांच जिलों के दुरुह इलाकों में पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर इसके लिए तैयारियां कर ली गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और हजारीबाग में कुल 42 हेलीपैड बनाए गए हैं। इन हेलीपैड से कुल 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जायेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी।
लोकसभा चुनाव 2019 में 13 जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, पलामू, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, दुमका व पाकुड़ जिले में 366 पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 65 हेलीपैड बनाये गये थे। पोलिंग पार्टी को बूथों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों को 106 बार उड़ान भरनी पड़ी थी।
--आईएएनएस
Tagsझारखंडदुरूहहेलीकॉप्टरJharkhanddifficulthelicopterआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News

Rani Sahu
Next Story