झारखंड

पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन घायल

Rani Sahu
26 March 2024 10:45 PM IST
पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन घायल
x
खगड़िया: खगड़िया के परबत्ता नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मोजाहिदपुर गांव में भुमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परबत्ता थाना पुलिस सुचना प्राप्त स्थल पर पहुंची। इस दौरान वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई अजय कुमार यादव, एसआई निशा कुमारी, एएसआई अमोद कुमार, कांस्टेबल बबलू कुमार साह, होमगार्ड जवान संजय कुमार यादव समेत दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी परबत्ता लाया गया जहां उनका उपचार किया गया।
मामले में जख्मी मुकेश दास के परिजनों ने बताया कि पूर्व से ही गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। उसी जमीनी विवाद की वजह से जब घायल मुकेश काम से वापस लौट रहे थे तो करीब एक दर्जन लोगों ने घेर कर मारपीट की और वेतन में मिला 8000 रुपया भी छीन लिया। मारपीट की सूचना पुलिस की दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
Next Story