झारखंड
पत्रकार से बदसलूकी करने वाले युवक को गिरफ्तार करे पुलिस: मिर्जा
Admin Delhi 1
22 Jun 2023 12:14 PM GMT
![पत्रकार से बदसलूकी करने वाले युवक को गिरफ्तार करे पुलिस: मिर्जा पत्रकार से बदसलूकी करने वाले युवक को गिरफ्तार करे पुलिस: मिर्जा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/22/3061986-0-6.webp)
x
जमशेदपुर न्यूज़: झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने डुमरिया प्रखंड के दैनिक भास्कर के पत्रकार के साथ बदसलूकी करनेवाले युवक लक्ष्मण हांसदा को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग थाना प्रभारी से की है। उन्होंने बताया कि यह चौथा स्तंभ पर हमला है। जिसका झामुमो घोर निंदा करती है। किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
झारखंड सरकार जनता को पेयजल की व्यवस्था एकल पाइप लाइन योजना के तहत हर घर नल लगा रही हैं। सरकारी योजनाओं से बनी जल मीनार को कब्जा करना एक गंभीर मामला है। लोगों को नल से पानी लेने में रोकना गलत हैं। पत्रकार के माध्यम से लोगों की परेशानियों को अखबारों के द्वारा प्रकाशित होने पर उनके साथ बदसलूकी करना निंदनीय है। विभाग भी आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करें।
Next Story