झारखंड
पुलिस ने ट्रक से जब्त किया 700 किलो गांजा, दो लोगों गिरफ्तार
Ritisha Jaiswal
19 July 2022 8:39 AM GMT

x
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक से 700 किलो गांजा जब्त किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक से 700 किलो गांजा जब्त किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को मांडू थाना क्षेत्र के हसागढ़ा गांव के पास रांची से पटना को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर ट्रक को रोका गया। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर से रामगढ़ होते हुए बरही जा रहे वाहन में 23 बोरियों में पैक सात क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये
पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान असम के कोकरझार जिले के मूल निवासी शंकर रामश्यारी (28) और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के रंतु नमता (30) के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsझारखंड

Ritisha Jaiswal
Next Story