झारखंड

पुलिस ने किया यह बड़ा खुलासा, इंटर स्टेट गांजा तस्करी में महिलाएं संलिप्त

Kunti Dhruw
18 April 2022 10:17 AM GMT
पुलिस ने किया यह बड़ा खुलासा, इंटर स्टेट गांजा तस्करी में महिलाएं संलिप्त
x
झारखंड की सिमडेगा पुलिस ने इंटर स्टेट नारकोटिक्स स्मगलर्स गिरोह का खुलासा किया है।

झारखंड की सिमडेगा पुलिस ने इंटर स्टेट नारकोटिक्स स्मगलर्स गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह उड़ीसा से गांजा की खेप झारखंड लाता है और फिर उसे बिहार के रास्ते दूसरे इलाकों में भेजता है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है जिसमें 44 किलोग्राम गाजा लदा हुआ था। पुलिस ने टुकूपानी के पास एनएच 143 पर वाहन चेकिंग के दौरान इस गाड़ी को जब्त किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को UP 57 N 0377 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका। पुलिस के रोकने पर ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा तो उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। इस तस्कर गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। जब्त किए गए स्कॉर्पियो में 2 पुरुष और 2 महिला सवार थे। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है।

गाड़ी में महिलाओं को इसलिए रखा जाता था ताकि पुलिस को परिवार बताकर गुमराह किया जा सके। जिले की ठेठईटांगर थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि पुलिस को उड़ीसा से गांजा की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर टुकुपानी के पास चेकिंग लगाई गई थी। कार्रवाई के दौरान गांजा की खेप को बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर लेकर बिहार ले जा रहे थे। बिहार में पश्चिम चंपारण से लगे बॉर्डर से गांजा को नेपाल ले जाना था और नेपाल से इसे इंटरनेशनल मार्केट में सप्लाई करने की योजना थी।पकड़े गए तस्कर बेतिया के बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान राजेश यादव, भूलन यादव, कमरून खातून और फुल कुमारी देवी के रूप में हुई है तस्करों ने बताया कि महिलाओं को ग्रुप में शामिल करने से धंधे में आसानी होती है क्योंकि महिलाओं पर पुलिस या अन्य लोग अक्सर विश्वास कर लेते हैं।
Next Story