झारखंड

पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
24 Jun 2023 8:27 AM GMT
पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने शुक्रवार रात एक पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। मृतक का नाम पंकज कुमार दास है। वह हजारिबाग जिला का रहने वाला था। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ पोस्टमार्टम हाउस मोर्चरी में रख दिया गया है।
सिर में मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिला बल के उरीमारी ओपी में कांस्टेबल (आरक्षी) के पद पर उरीमारी थाना में पोस्टेड जवान अपनी बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने सयाल दस नंबर खुली खदान के पास सुनसान सड़क पर उन पर गोली मार दी। अपराधियों ने कांस्टेबल को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी है। गोली लगने के बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी सड़क खून से लाल हो चुकी थी। बता दें कि सिपाही पंकज कुमार की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी।
सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।किन कारणों से जवान की गोली मारकर हत्या की गई है इसका पता अभी नहीं चल सका है। मामले में पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी खुल कर बोलने से कतरा रही है । हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
Next Story