झारखंड

लूट और फायरिंग के आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Admin Delhi 1
3 Jun 2023 2:11 PM IST
लूट और फायरिंग के आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
x

जमशेदपुर न्यूज़: साकची में पिछले दिनों हुई दो घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो पाई है. हाथीघोड़ा मंदिर के पास स्कूटी लूट की घटना हो या पुराना कोर्ट रोड पर टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी पर फायरिंग का मामला, दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों के सुराग ढूंढने में विफल रही है.

बाइक चोरी के मामले में साकची पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगा. वहीं, फायरिंग मामले में अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ने पर साकची पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है. बता दें कि रात 10 बजे बागबेड़ा जगन्नाथपुर निवासी नंदू गागराई की स्कूटी साकची हाथीघोड़ा मंदिर के पास बदमाशों ने छीन ली और फरार हो गए.

नंदू वहां लघुशंका करने के लिए रूका था. स्कूटी की डिक्की में मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और अन्य कागजात थें. वहीं, कुछ दिन पहले इसी इलाके में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी बी धनंजय पर बुलेट सवार बदमाशों ने विवाद के बाद फायिरंग कर दी थी. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. इसे लेकर साकची पुलिस पर दबाव भी है.

महिला यात्री का मोबाइल चोरी, केस दर्ज

मस्जिद रोड निवासी अनिता कुमारी का मोबाइल ट्रेन पर चढ़ने के दौरान चोरी हो गई. घटना जसीडीह स्टेशन पर दानापुर-टाटानगर सुपर एक्सप्रेस की है. इधर, टाटानगर स्टेशन पर महिला ने रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है. रेल पुलिस के अनुसार, महिला के एफआईआर को कार्रवाई के लिए जसीडीह जीआरपी भेज दिया गया.

Next Story