झारखंड

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवक को दबोचा

Rani Sahu
15 Sept 2023 3:51 PM IST
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवक को दबोचा
x
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है. दरअसल, यह मामला कपाली ओपी अंतर्गत गौसनगर मेडिकल लाईन का है जहां इस इलाके में रहने वाले मंसूर अंसारी नाम के व्यक्ति ने 12 सितंबर की शाम को करीब 5 बजे डोबो पानी टंकी के पास से मोटरसाइकिल नंबर JHO5BZ-1034 के चोरी होने की लिखिल सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस लगातार मामले में जांच कर रही थी.
वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कपाली के डांगरडीह शाहिद बागान में छापेमारी करते हुए कपाली के टॉप चौक के पास रहने वाले दो लोगों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया. दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में लिया है.
Next Story