झारखंड

पुलिस ने गोड्डा में हुए दंपती के हत्यारे चाचा को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
12 April 2022 8:08 AM GMT
पुलिस ने गोड्डा में हुए दंपती के हत्यारे चाचा को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: राजाभीठा थाना के डुमरिया पंचायत के बड़ा सिन्नी गांव में शराब के नशे में चाचा ने अपने पड़ोस में रहने वाले दंपती की हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। घटना को कुल्हाड़ी से मारकर अंजाम दिया गया है। हत्या का आरोप शाम हेंब्रम पर लगा है। मृतकों में पति मांझा हेंब्रम (38 )पत्नी तालामय मरांडी( 35) शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्यारा मरने वाले व्यक्ति का रिश्ते में चाचा लगता है। दोनों परिवार के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था। शराब के नशे में आरोपित ने इस घटना को अंजाम दिया है। पति पत्नी घर में सो रहे थे।

अचानक शाम हेंब्रम कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और दोनों पर हमला कर दिया ।इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपित ग्राम प्रधान के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित अभिषेक मौके पर पहुंचे और पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Next Story