झारखंड
Giridih में अपहरण-हत्या के आरोपी टेको मांझी को पुलिस ने दबोचा
Tara Tandi
15 April 2025 6:44 PM IST

x
Giridih गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपहरण, लूट व हत्या जैसे संगीन अपराधों का आरोपी टेको मांझी को गिरफ्तार कर लिया. वह बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के सुनीलटांड़ का रहने वाला है. तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि टेको मांझी के खिलाफ तिसरी थाना में अपहरण मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज है. उस पर जमुई जिले के कई थानों में भी हत्या, डकैती, लूट के मामलों में केस दर्ज है.
कोर्ट के आदेश पर तिसरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम सोमवार को टेको मांझी के सुनीलटांड़ स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाने गयी थी. इस दौरान आरोपी घर में ही मौजूद था. पुलिस को देख उसने भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. इसके बाद उसे तिसरी थाना लाया गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया.
2005 में हुए अपहरण मामले में था शामिल
ज्ञात हो कि वर्ष 2005 में तिसरी के एक युवक धीरेंद्र सिंह का फिरौती के लिए अपहरण हुआ था. अपहरणकर्ता तिसरी थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के समीप सुनसान रास्ते से धीरेंद्र सिंह का अपहरण कर लिया था और बिहार के बटिया जंगल ले गये थे. धीरेंद्र को मुक्त कराने में पुलिस नाकाम साबित हुई थी. बाद में फिरौती लेकर अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ा था. उक्त मामले में पुलिस आरोपी भीम मोदी सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि टेको मांझी पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहा था.
TagsGiridih अपहरण-हत्याआरोपी टेको मांझीपुलिस दबोचाGiridih kidnapping-murderaccused Teko Manjhipolice caught.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





