झारखंड

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 July 2022 5:44 PM IST
चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दंपत्ति गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

चतरा। झारखंड की चतरा जिला पुलिस ने अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ तस्कर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित पत्थलगड़ा थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार तस्कर दम्पति के पास से एक किलोग्राम गीला अफीम, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि दम्पति की गिरफ्तारी पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह-पत्थलगड़ा मुख्य पथ पर स्थित गोबरडीहा इलाके से हुई है। पति के साथ महिला अफीम अपने साड़ी में छिपाकर हजारीबाग ले जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को खदेड़ कर पकड़ा गया है। गिरफ्तार दंपति नावाडीह गांव के ही रहने वाले है।
Next Story