झारखंड
PM Modi ने जन्मदिन पर शुरू किया 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान
jantaserishta.com
17 Sept 2025 11:32 PM IST

x
HAJARIBAAG हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा पूजा और अपने जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान की आज से शुरुआत की गई। हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मी और आम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' कार्यक्रम का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। इसे लेकर हजारीबाग में भी स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच को सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाने की तैयारी चल रही है।
सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा की सबसे छोटी इकाई आमजन तक इसे ले जाया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़े इसे लेकर व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के सरकारी केंद्रों में एक लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में आयोजित किए जाएंगे।
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत कर महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। यदि घर की महिलाएं स्वास्थ्य रहेंगी तो परिवार सशक्त बनेगा। बता दें कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के धार जिले में दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की सहायता के लिए 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' और राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत की है। निसंदेह यह अभियान महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला है।
Tagsपीएम मोदीजन्मदिनस्वस्थ नारी सशक्त परिवारमहिलाओं का स्वास्थ्यहजारीबागस्वास्थ्य शिविरआयुष्मान आरोग्यसरकारी स्वास्थ्य केंद्र2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





