झारखंड

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निलंबन गोप गिरफ्तार

Rani Sahu
18 July 2023 12:54 PM IST
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निलंबन गोप गिरफ्तार
x
रांची : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी निलंबन गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निलंबर गोप को पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को देसी कट्टा गोली सहित कई हथियार बनाने के सामान बरामद किए हैं। पुलिस को उसके पास से एक देसी कट्टा, .315 बोर की 5.56 एमएम की दो गोली एमपी सहित नगद एक लाख रुपए मिले हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम
तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी निलंबन इलाके में धूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया। टीम रनिया थाना क्षेत्र पहुंची। जहां से निलंबन को गिरफ्तार किया गया। निलंबन के निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में गोली, हथियार बनाने का सामान बरामद किया।
Next Story