झारखंड

डायन प्रथा को दूर करने और नशा मुक्ति का संकल्प लिया

Admin Delhi 1
21 Aug 2023 8:38 AM GMT
डायन प्रथा को दूर करने और नशा मुक्ति का संकल्प लिया
x
प्रशासन द्वारा डायन प्रथा उन्मूलन एव नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर: ओडिशा रविवार को सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हाल में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा डायन प्रथा उन्मूलन एव नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कोल्हान प्रमंडल के आदिवासी पारम्परिक मानकी- मुंडा स्वशासन विधि व्यवस्था जिला पूर्वी सिंहभूम के लगभग 100 कि संख्या मे पीड़ मानकी, ग्राम मुंडा कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगो ने शपथ लिया कि हमारा गांव मे हमारा राज के तहत डायन प्रथा उन्नमूलन एवं नशा मुक्ति अभियान के द्वारा प्रत्येक ग्राम को डायन,नशा मुक्त करेंगे।

घाटशिला प्रखंड से मानकी मुंडा संघ जिला समिति पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष रोशन पुरती, इंद्रजीत मुंडा, रुद्र नारायण सिंह, त्रिबुन जमुदा, सुरा पूर्ति, दुर्गा मुंडा,आशीष मुंडा, दिगम मुंडा, अजीत कुमार सिंह, मानिक सरदार आदि कार्यक्रम में शामिल थे।

Next Story