झारखंड

पशुपतिनाथ सिंह : भारतीय जनता पार्टी एक संस्कृति जो राष्ट्रवाद और राष्ट्र उत्थान के लिए कार्यरत

Rani Sahu
14 July 2022 4:25 PM GMT
पशुपतिनाथ सिंह : भारतीय जनता पार्टी एक संस्कृति जो राष्ट्रवाद और राष्ट्र उत्थान के लिए कार्यरत
x
भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के जनप्रतिनिधियों प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों और मोर्चा के जिला अध्यक्षों की एक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई

Dhanbad: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के जनप्रतिनिधियों प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों और मोर्चा के जिला अध्यक्षों की एक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक संस्कृति है जो राष्ट्रवाद और राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य करती है.

धनबाद सांसद ने कहा, भाजपा की केंद्र की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है. भाजपा की सरकार के साथ-साथ पार्टी का संगठन भी समाज के हर तबके के उत्थान के लिए और सहयोग के लिए कार्य करती है. हमारी बूथ समिति जितनी मजबूत होगी यह कार्य भी बहुत अच्छे ढंग से चलेगा.
उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ समिति जहां नहीं बने हैं वहां बनाने के लिए कार्य करें. साथ ही हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति शीघ्रता पूर्वक बना लेने हैं ताकि भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर का संगठन और मजबूत हो.
धनबाद के विधायक राज सिन्हा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि आप सभी जो भी निर्देश संगठन के द्वारा मिलता है उसे आप निष्ठापूर्वक करते हैं. यदि कोई कठिनाई होती है तो बताइए उस कठिनाई को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दायित्व वान कार्यकर्ता बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के निर्माण में सहयोग करें.
निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के समस्त पदाधिकारियों मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों अपने मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों को बूथ समिति पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के निर्माण में लगाएं. वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के इस विकास यात्रा में लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं का संघर्ष, समर्पण और परिश्रम लगा है. आपके परिश्रम से भी भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला का संगठन प्रदेश में जाना जाता है. संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों को आप समय पर करते हैं. यदि कहीं समय पर नहीं हो पाता है तो उसे समय पर करने का प्रयास करें.


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story