झारखंड
Giridih में पंचायत सेवक की आत्महत्या, बीडीओ समेत चार पर प्रताड़ना का आरोप
Tara Tandi
15 Jun 2025 1:50 PM IST

x
Ranchi रांची : गिरिडीह के डुमरी में एक पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक पंचायत सेवक का नाम सुखलाल महतो था, जो बलथरिया पंचायत के कुलगो निवासी थे.
शुक्रवार को सुखलाल महतो ने डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया था. उन्हें गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई.
डुमरी विधायक के नाम पोस्ट
आत्महत्या से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम एक पत्र पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था. सुखलाल महतो ने अपने सुसाइड नोट में जिन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया था, उन सभी पर सार्वजनिक रुप से अपमानिक करने का आरोप है.
डुमरी की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के बारे पोस्ट में कहा गया था कि उन्होंने भरी सभा में "तुम-ताम" जैसे शब्दों से अपमानित किया. इसके अलावा बलथरिया की मुखिया के पति परमेश्वर नायक, पीएमएवाई के बीसी अजय कुमार और बलथरिया के रोजगार सेवक अनिल कुमार को भी मानसिक प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार ठहराया था.
पंचायत सेवक ने पत्र में अपनी मौत के लिए चारों व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराते हुए विधायक जयराम महतो से अपने परिवार के भरण-पोषण का ध्यान रखने की अपील भी की थी.
TagsGiridih पंचायत सेवकआत्महत्याबीडीओ समेत चारप्रताड़ना आरोपGiridih Panchayat servant commits suicidefour including BDOallegations of harassmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





