झारखंड

Palamu: गाय चरा रहे युवक की वज्रपात से मौत

Tara Tandi
7 Sept 2024 7:10 PM IST
Palamu: गाय चरा रहे युवक की वज्रपात से मौत
x
Palamu पलामू: वज्रपात के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. घटना मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लटपौरी पंचायत में हुई. मृतक की पहचान बेगमपुरा गांव निवासी लाल मोहन पासवान के 24 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई. अनुज लटपौरी पंचायत सचिवालय के पास खेत में गाय चरा रहा था. दोपहर के समय अचानक तेज बारिश शुरू हुई. इसी दौरान बिजली गिरने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया. अनुज के अन्य साथी उसे तुरंत मोहम्मदगंज के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए उसे ले गए. लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन एंबुलेंस से अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. अनुज की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Next Story