
x
Palamu पलामू : जिले के मेदिनीनगर में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. मृतकों की पहचान 9 वर्षीय आरो तिवारी और 6 वर्षीय अर्पित दुबे के रूप में हुई है. दोनों आपस में मौसेरे भाई थे. दोनों के शव रविवार को बरामद किया गया है.
मौसेरे भाई के साथ निकला बाहर पर लौटा नहीं
जानकारी के मुताबिक, आरो तिवारी शनिवार की शाम बेलवाटिका स्थित अपने घर से दूध लाने के लिए मौसा आनंद दुबे के घर गया था. वहां से वह अपने छोटे भाई अर्पित दुबे के साथ निकल गया. देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला.
रविवार को तालाब किनारे मिले कपड़े
रविवार की सुबह परिजन जब काशीनगर स्थित बड़काबांध इलाके में पहुंचे तो तालाब किनारे बच्चों के कपड़े पड़े मिले. स्थानीय लोगों की मदद से जब तालाब में खोजबीन की गई तो पहले एक बच्चे का शव मिला, फिर कुछ ही देर बाद दूसरे का शव भी बरामद हुआ. दोनों भाई के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.
TagsPalamu तालाब डूबनेदो मौसेरे भाइयों मौतPalamu pond drowningtwo cousins diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





