झारखंड
Palamu: जेल से कैदी के फरार होने के मामले में तीन पुलिस कर्मी निलंबित
Tara Tandi
14 Feb 2025 3:12 PM IST

x
Palamu पलामू : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) के कैदी वार्ड से हत्याा आरोपी ऋषिकेश दुबे के फरार होने के मामले में एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई की है. इस मामले में एसपी ने तीन पुलिस जवानों को निलंबित किया है. सभी पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है. तीनों जवानों के निलंबन के बाद कैदी वार्ड की सुरक्षा में नये जवानों को तैनात किया गया है.
सात फरवरी को कैदी वार्ड से फरार हो गया था ऋषिकेश दुबे
बता दें कि ऋषिकेश दुबे सात फरवरी को कैदी वार्ड से फरार हो गया था. इसके बाद सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया था. इस जांच रिपोर्ट में तीनों जवानों की लापरवाही उजागर हुई. जिसके बाद एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों जवानों के निलंबित कर दिया. बता दें कि एसपी ने गुरुवार को कैदी वार्ड का जायजा भी लिया था.
TagsPalamu जेल कैदीफरार होनेमामले तीन पुलिस कर्मी निलंबितPalamu jail prisoner escape casethree police personnel suspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





