झारखंड

Palamu: SP रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

Admindelhi1
16 May 2025 1:39 PM IST
Palamu: SP रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड
x
"SDPO को थाने में घूसने से रोका, गेट कर दिया गया बंद"

पलामू: एसपी रीष्मा रमेशन ने रेहला थाना प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हे निलंबित कर दिया है। एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की है।

दरअसल, बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा था। एसडीपीओ ट्रैक्टर को लेकर रेहला थाना गए लेकिन थाने के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। एसडीपीओ ने तत्काल थाना प्रभारी को कॉल किया लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस दौरान एसडीपीओ ने मौके पर तैनात ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ को थाना में घुसने से रोका गया है। थाना के गेट को बंद कर दिया गया था ताकि SDPO थाना में अंदर नहीं घुस पाए।इससे पहले ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से पूछताछ में एसडीपीओ को जानकारी मिली कि थानेदार के आदेश पर गेट में ताला लगाया गया है। एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने पूरे मामले में एसपी रीष्मा रमेशन को एक रिपोर्ट बनाकर सौंपा थी। एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले में कार्रवाई करते हुए रेहला थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरुआ को रेहला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

Next Story