झारखंड
Palamu: बालू माफिया का पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी व एक जवान घायल
Tara Tandi
25 Feb 2025 11:48 AM IST

x
Palamu पलामू : पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस की टीम पर माफिया के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में पाटन थाना प्रभारी और एक जवान घायल हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम पाटन के हिसरा बरवाडीह में कार्रवाई करने गई थी. पुलिस ने अवैध बालू का उठाव करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जिसके बाद बालू माफिया व उसके लोगों ने पुलिस को घेर लिया.
डीएसपी की टीम ने घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी. जिसके बाद पाटन पुलिस अतिरिक्त पुलिस के साथ वहां पहुंचे. फिर बालू माफिया और उसके लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया.
इस हमले में थाना प्रभारी के कान में चोट आई है और एक अन्य पुलिस का जवान घायल हो गये हैं. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.
पाटन थाना प्रभारी लालजी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बालू माफिया के लोगों ने अचानक हमला कर दिया. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है औऱ हमला करने के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है.
TagsPalamu बालू माफियापुलिस हमलाथाना प्रभारीएक जवान घायलPalamu sand mafiapolice attackstation in-chargeone soldier injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





