झारखंड

Palamu: नक्सल विरोधी अभियान में शक्तिशाली लैंडमाइन व हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

Tara Tandi
12 Feb 2025 3:39 PM IST
Palamu: नक्सल विरोधी अभियान में शक्तिशाली लैंडमाइन व हथियार बरामद, दो गिरफ्तार
x
Palamu पलामू : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रामगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से एक शक्तिशाली लैंडमाइन, दो देसी राइफल और एक देसी पिस्तौल के भी मिला है.
इस संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च अभियान के दौरान लैंडमाइन और हथियार बरामद किये गये. कहा कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है, जिसके बाद लैंडमाइन को नष्ट किया जायेगा. कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पूरे इलाके में अभियान जारी है.
Next Story