झारखंड
Palamu: पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा, हत्या के भय से अपहृतों ने किया सरेंडर
Tara Tandi
6 March 2025 8:02 PM IST

x
Medininagar मेदिनीनगर : पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में हुई दो लोगों की हत्या का खुलासा कर दिया. इसमें दो अपहरणकर्ताओं की हत्या अपह्नतो ने ही कर दी थी. जिसमें चार लोगों ने अपनी हत्या के डर से मनातू थाना में सरेंडर कर दिया, जबकि दो फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि 19 फरवरी को राजखेता टोला के अमवातरी के जंगल में दो व्यक्तियों के शव मिले थे. जिसमें से एक की पहचान चुनका गांव के दिनेश यादव के रूप में हुई थी, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हुई है.
थाना प्रभारी ने बताया कि चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के फलेन्दा गांव के रहने वाले रामलाल यादव, विकास गंझू, राजगीर गंझू, नौडिहा बाजार के अंता गांव के विसम्बर यादव, मनातू के नागद गांव निवासी बसंत सिंह और कुंडीलपुर निवासी ईश्वरी सिंह का अपहरण अफीम के खेत से किया गया था. जांच के दौरान पता लगा कि 17 फरवरी की रात बिपिन यादव, दिनेश यादव और अन्य चार अज्ञात अपराधियों ने इन छह लोगों को अफीम के खेत से अपहरण कर बंधक बना लिया था और फिरौती के रूप में पैसे की मांग की थी. फिरौती नहीं मिलने पर बंधकों को जान से मारने की धमकी दी थी.
इस बीच अपहृत व्यक्तियों ने मौका पाकर दो अपहरणकर्ताओं पर हमला कर उन्हें मार दिया और सभी भाग निकले. अपने दो साथियों की हत्या से विपिन बौखला गया. विपिन द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. तब जान बचाने की गुहार लगाते हुए चारों अपहृतों ने थाने में सरेंडर कर दिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी. चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस हत्या में शमिल फरार बसंत सिंह और ईश्वरी सिंह की तलाश कर रही है.
TagsPalamu पुलिसडबल मर्डर खुलासाहत्या भयअपहृतों सरेंडरPalamu policedouble murder revealedfear of murderkidnapped persons surrenderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





