
x
Medininagar मेदिनीनगर : पांकी थाना क्षेत्र के बगडेगवा (हेडूम) और गडीहारा के जंगलों में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार, बगडेगवा (हेडूम) में करीब 8 एकड़ वन भूमि और गैर-मजरूआ भूमि पर तथा गडीहारा के जंगलों में करीब 1 एकड़ क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की जा रही थी. प्रशासन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 9 एकड़ क्षेत्र में फैली इस अवैध फसल को नष्ट कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
TagsPalamu पुलिसपांकी अवैध अफीमखेती किया नष्टPalamu PolicePanki illegal opium cultivation destroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





