झारखंड
Palamu: कोलकाता कांड के विरोध में खुला मंच ने निकाला कैंडल मार्च
Tara Tandi
19 Aug 2024 5:28 PM IST

x
Medininagar मेदिनीनगर : कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के विरोध में खुला मंच, मेदिनीनगर ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च स्थानीय एमएमसीएच परिसर से निकलकर गीता भवन, शहर थाना होते हुए डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पहुंचा. यहां ट्रेनी डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मार्च का समापन किया गया. मार्च का नेतृत्व अमीत कुमार सिन्हा और बबलू चावला ने किया. मार्च में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. सभी के हाथ में तख्तियां व मोमबत्ती थी. तख्तियों पर दुष्कर्मी को फांसी दो, बेटी बचाओ देश बचाओ जैसे नारे लिखे हुए थे. कैंडल मार्च में मंच के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि, रजनीश सिंह, रितेश कुमार, सोनू सिंह नामधारी, अविनाश देव, नवीन तिवारी, हिमांशु शेखर, छोटू त्रिपाठी, मन्नत सिंह बग्गा, गुरवीर सिंह गोलू, आनंद मोहन, प्रभात अग्रवाल, अमिताभ मिश्रा, सुमित पांडेय, नीतिन आलोक, राजेश गुप्ता, आशीष भारद्वाज, मनीष ओझा आदि शामिल थे.
TagsPalamu कोलकाता कांडविरोध खुला मंचनिकाला कैंडल मार्चPalamu Kolkata incidentopen protest forumcandle march taken outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





